कप्तानगंज: कुशीनगर में मिशन शक्ति 5.0 अभियान तेज, महिलाओं और बालिकाओं को किया जा रहा जागरूक
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत कुशीनगर जिले में व्यापक जागरूकता अभियान जारी है। एसपी केशव कुमार के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों की मिशन शक्ति टीम गांव, कस्बों, स्कूलों, कॉलेजों, बस स्टैंड सहित सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और छात्रों को जागरूक किया गया