कप्तानगंज: रामकोला मेहंदीगंज में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवती समेत चार लोग गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
रामकोला थाना क्षेत्र के मेहदीगंज चौराहे पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। NH-730 पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवती समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसा शाम हुआ, जब पडरौना से अपने घर जा रहे बिहुली निस्फी निवासी 22 वर्षीय अफरोज और उनके साथ बाइक पर सवार फैयाज की टक्कर, रामकोला से पडरौना की ओर जा रहे मठिया मिश्र देवव्रत चौहान से हुई।