कप्तानगंज: कप्तानगंज पुलिस ने दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद भेजा जेल
कुशीनगर जिले में जहां अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिवचरन चौहान, पुत्र बंशबहादुर चौहान, निवासी हसनगंज, थाना कप्तानगंज,कुशीनगर के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार अभियुक्त फरार था।