घाघरा: इटकीरी के पास सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीन लोग घायल, प्राथमिक उपचार के बाद एक गुमला सदर अस्पताल रेफर
Ghaghra, Gumla | Sep 24, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के इटकीरी के समीप स्कूटी और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार रामदयाल कुमार, छोटू उरांव और 2 साल की बच्ची लवली कुमारी घायल हो गई। वह तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु चिकित्सक ने रामदयाल कुमार को गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।