गाज़ीपुर: फरियाद से नहीं मिली सुनवाई, अब टॉवर बना न्याय का दरबार, एसडीएम ने कहा युवक 5 घंटे चढ़ा रहा टॉवर पर
गाजीपुर में इंसाफ की गुहार अब जमीन से उठकर टॉवर की ऊंचाई तक पहुंच गई। जिला मुख्यालय के नाक के नीचे उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पीड़ित युवक न्याय की मांग को लेकर वायरलेस टॉवर पर चढ़ गया। जमीन विवाद में महीनों से अधिकारियों के चक्कर काट रहे युवक ने साफ कह दिया कि जब तक डीएम मौके पर नहीं आएंगे,वह नीचे नहीं उतरेगा। करीब सात घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे ने...