फिरोज़ाबाद: दबंगों ने शराब के नशे में कोटला चुंगी चौराहे पर कार सवार लोगों को जमकर पीटा, उतपात मचाया, लाइव वीडियो वायरल
चूडियो के शहर फ़िरोज़ाबाद में दबंगो ने शराब के नशे में कोटला चुंगी चौराहे पर कार सवार लोगों को जमकर पीटा है। पुलिस होमगार्ड ने विरोध किया तो होमगार्ड के साथ भी मारपीट कर जमकर उतपात मचाया है। घटना का लाइव शोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मोके से एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी है।