उधवा: उधवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत सचिवालयों में ग्रामसभा के माध्यम से सर्वे सूची का हुआ सत्यापन
उधवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत सचिवालयों में मंगलवार को आवास प्लस 2024 के अंतर्गत हाउसहोल्ड सर्वे के तहत ड्राफ्ट परमानेंट वेट लिस्ट को अंतिम रूप देने को लेकर ग्रामसभा का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी उधवा दियारा पंचायत,सुतियारपाड़ा,दक्षिण सरफराजगंज तथा पश्चिमी उधवा पंचायत सचिवालय में ग्रामसभा का आयोजन किया गया।