कटनी नगर: भगवान श्रीपरशुराम मंदिर में 21 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आयोजन
भगवान श्री परशुराम जयंती के अवसर पर जिला अस्पताल रोड स्थित श्री परशुराम मंदिर में 21 बटुकों का उपनयन संस्कार आज सोमवार सुबह 11:00 बजे किया गया वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इस आयोजन में बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग शामिल हुए यह मंदिर यहां 150 वर्षो से स्थापित है चाणक्य ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में पहली बार उपनयन संस्कार का आयोजन यहां किया गया था।