खगौल: दानापुर में 'ATM' के अंदर खुला सैलून, कैश निकालने पहुंचे लोग हुए हैरान
दानापुर में एक अनोखा ‘ATM’ इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बाहर से देखने पर यह पूरी तरह बैंक ATM जैसा नजर आता है। SBI का बोर्ड लगा है और ATM का सेटअप भी जस का तस दिखाई देता है, लेकिन अंदर पहुंचते ही लोग चौंक जाते हैं। दरअसल,जहां पहले बैंक का ATM संचालित होता था,वहां अब हेयर कटिंग सैलून खुल गया है। ATM बंद होने के बाद बैंक ने उस जगह को किराये