देवघर: नंदन पहाड़ स्थित सदगुरु कबीर आश्रम में दो दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन
नंदन पहाड़ स्थित सदगुरु कबीर आश्रम में वार्षिक दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार की सुबह 10:00 बजे से शुरू किया गया यह आयोजन वैशाख कृष्ण पक्ष पंचमी सृष्टि के अवसर पर हो रहा है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है मेयर रवि राउत कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने बताया कि आश्रम प्रबंधन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।