सदर: प्रयागराज में धूमधाम से मनाई गई कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ
Sadar, Allahabad | Jul 26, 2026
वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति प्रयागराज के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ लाल बहादुर शास्त्री तपोवन पार्क सत्संग भवन, न्यू कैंट, प्रयागराज में बड़े ही धूमधाम और देशभक्ति के माहौल के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कारगिल वीर शहीदों को नमन किया गया और कारगिल युद्ध विजेताओं ने अपने वीर साहसिक संस्मरण साझा किए।