मड़ियाहू: रामपुर विद्युत उपकेंद्र पर 7 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित
जौनपुर के रामपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर आधुनिकीकरण एवं तकनीकी सुधार कार्य के चलते शनिवार की सुबह 10 बजे से विद्युत आपूर्ति सात घंटे तक बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा 33 केवी सीटी और नए पैनल लगाने का कार्य प्रस्तावित किया गया है, जिससे भविष्य में बिजली व्यवस्था को अधिक मजबूत और सुचारु बनाया जा सके।