हरिहरगंज: सिमरी गांव के पास बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल
हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के समीप सर्विस रोड़ में अनियंत्रित बाइक सवार ने 90 वर्षीय वृद्धा महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सीएचसी में ऑन ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार कुशवाहा मौजूद थे