माननीय न्यायालय के द्वारा जारी किए गए वारंट के आधार पर पुरैनी पुलिस टीम ने एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। थानाध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने बताया कि उक्त वारंटी की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर बघरा से किया गया। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया।