कस्बे में सोने-चांदी के भावों में अप्रत्याशित वृद्धि के बाद एक नई समस्या सामने आई है। सालों पहले गिरवी रखे आभूषणों को छुड़ाने के लिए लोग व्यापारियों पर अनैतिक दबाव बना रहे हैं। इससे परेशान होकर बुधवार को व्यापारियों ने थानाधिकारी रतन सिंह को ज्ञापन सौंपा और उचित कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि कुछ लोगों ने 10-15 साल पहले उनके पास सोना-चांदी गिरव