परसिया: ईद के दिन मंगली बाजार में फातिमा बी का घर जला, बाड़ी की आग से मकान तक पहुंची, सिलिंडर फटा
मंगली बाजार में गुरुवार को दो बजे मकान में आग लग गई। ईद के दिन फातिमा बी का घर जल गया। डेढ घंटे तक चार फायर फाईटर वाहन और दो टैंकर आग पर काबू पाने लगे रहे। साढे तीन बजे आग को बुझाया गया। लेकिन घर से धुआं उठता रहा। आग बाडी में लगी थी। बाडी से आग मकान तक पहंुच गई। घर में रखे सिलिंडर तक आग पहंुचने से विस्फोट हो गया।