बीना: बीना तहसील परिसर में अजाक्स ने प्रदर्शन किया, 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा
Bina, Sagar | Apr 5, 2025 मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के द्वारा अपनी मांगों को लेकर कई वर्षों से ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। लेकिन मांगों को पूरा नहीं किया गया जिसके चलते शनिवार करीब 12:15 बजे बड़ी संख्या में सदस्य बीना तहसील पहुंचे और नारेबाजी कर मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सोपा है।