बहराइच: पंडितपुरवा में मंदिर में सो रहे पुजारी पर दबंग ने लोहे की रॉड से किया हमला, हालत गंभीर,लखनऊ रेफर
जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के पंडितपुरवा गांव में स्थित ढेलहा समय माता मंदिर में सो रहे पुजारी पर एक दबंग ने रात में सोते समय रॉड से हमला कर दिया। जिससे पुजारी की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।