मेजा थाना क्षेत्र के ऊंचडीह बस अड्डा के आगे आज शुक्रवार दोपहर 02:00 के आसपास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी की बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के अस्पताल भेज। मामले की जांच में पुलिस जुटी।