अमरपुर: अंडा नहीं तो खाना नहीं” : अमरपुर स्कूल में छात्रों का हंगामा, MDM खाने से किया इंकार।
Amarpur, Banka | May 15, 2026 अंडा नहीं तो खाना नहीं” : अमरपुर स्कूल में छात्रों का हंगामा, MDM खाने से किया इंकार अमरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित आदर्श मध्य विद्यालय (बालक) में शुक्रवार को मध्याह्न भोजन में अंडा नहीं मिलने से छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज छात्रों ने विद्यालय में जमकर हंगामा किया और भोजन खाने से इंकार कर दिया।