सरैया थाना क्षेत्र के सरैया गोरौल मार्ग में मुसहरी टोला के पास मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया।