पन्ना: पन्ना जिला अस्पताल में प्रकृति का कहर, तेज आंधी से गिरा विशाल पेड़, मची अफरा-तफरी, कई बाइक क्षतिग्रस्त
Panna, Panna | Apr 7, 2026 "मध्यप्रदेश के पन्ना में आज शाम मौसम के बदले मिजाज ने भारी तबाही मचाई। भीषण आंधी के कारण जिला अस्पताल परिसर में एक विशाल पेड़ की डाल गिर गई, जिससे पार्किंग में खड़े कई वाहन मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि उस वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।"