कटनी नगर: माधव नगर ओएफके रोड पर घायल मिला युवक, पुलिस की तत्परता से मिला समय पर इलाज
माधव नगर पुलिस की तत्परता से घायल अवस्था में मिले एक युवक को समय पर इलाज मिल सका जानकारी के अनुसार थाने के पीछे ऑर्डनेंस फैक्ट्री की ओर जाने वाली सड़क पर शुक्रवार शनिवार की रात करीब 12:10 मिनट पर एक युवक के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना स्थानीय नागरिकों द्वारा पुलिस को दी गई थी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए समय पर अस्पताल पहुँचाया ।