थाना प्रभारी बैराड़ सुरेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने कस्बा बैराड़ में मुखबिर की सूचना पर से भदेरा माता के पीछे एवं गायत्री स्कूल के पास में दबिश दी। इस दौरान दोनों स्थानों से जुआ खेलते हुए 9 लोगो को पकड़ा गया।पुलिस ने सभी लोगो के कब्जे से ताश की गड्डी एवं नगद 1760 रुपये जप्त किए हैं। सभी लोगो के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई बुधवार शाम 7 बजे की।