हसपुरा प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को बिहार सरकार के सात निश्चय 3 के अंतर्गत सबके सम्मान जीवन आसान के तहत कार्यालयों में हो रही परेशानियों को दूर करने के उदेश्य से जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में अपनी समस्या को लेकर आए लोगों का बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने सुना।