ऊंचाहार के बीएलओ सुपरवाइजर लेखपाल प्रमोद गुप्ता को एसआईआर का समय पर शत प्रतिशत काम पूरा करने के लिए रविवार को सम्मानित किया गया है। उनके पास ऊंचाहार देहात के प्राथमिक विद्यालय पिपरहा, प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद व पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुस्तफाबाद के बूथों की जिम्मेदारी थी। उनके सम्मानित होने पर साथी लेखपालों ने खुशी जताई है। एसडीएम ने जानकारी दी है।