भभुआ: भभुआ वन विभाग के पास से हल सहित ट्रैक्टर हुआ चोरी, थाने में दिया गया आवेदन
Bhabua, Kaimur | Aug 18, 2025 भभुआ वन विभाग के पास से हल सहित ट्रैक्टर चोरी मामले में भभुआ थाना में आवेदन दिया गया है। आज सोमवार को भभुआ थाना 2 बजे पहुंचे अधौरा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी अमृत लाल राम ने दिए गए आवेदन में बताया कि मैं अपने गांव से भभुआ ट्रैक्टर लेकर आया हुआ था। वन विभाग के पास खड़ा कर निजी काम से वन विभाग कार्यालय में चला गया। वापस आने के बाद ट्रैक्टर नहीं था।