पाटी: ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत पुलिस ने मा.वि. लिम्बी व बोकराटा में चलाया जागरूकता कार्यक्रम
Pati, Barwani | Nov 11, 2025 थाना पाटी व पुलिस चौकी बोकराटा के द्वारा अलग अलग स्कूलों में जाकर जागरूकता अभियान चलाया। पाटी पुलिस ने ग्राम लिम्बी की शा.माध्यमिक विद्यालय व पुलिस चौकी बोकराटा ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय बोकराटा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र छात्राओं को गुड़ टच बेड टच की समझ,महिला एवं बल अपराधों की रोकथाम, सायबर अपराधों से सुरक्षा व महिला हेल्पलाइन जैसी जानकारी दी