खगड़िया: नीरपुर में करंट लगने से वृद्ध की मौत, सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत नीरपुर गांव में शनिवार को करंट लगने से एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान नीरपुर निवासी स्व पलट चौधरी के 64 वर्षीय पुत्र महेंद्र चौधरी के रूप में हुई है। इधर चौथम थाना के एसआई भानु प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए