सिरसागंज: कूलर का तार जोड़ते समय करंट से झुलसी महिला, हालत नाजुक, सिरसागंज के उजरई गांव में हुई घटना, अस्पताल में चल रहा इलाज
थाना सिरसागंज क्षेत्र के उजरई गांव में मंगलवार रात 10 बजे करीब उस समय हड़कंप मच गया जब गांव निवासी आदेश की पत्नी रागिनी (26 वर्ष) कूलर का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आ गई। अचानक बिजली प्रवाहित तार छूने से वह गंभीर रूप से झुलस गई और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजनों ने तत्काल उसे निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। चिकित्