मेरठ: भोला झाल में युवक की डूबने से मौत, चार बच्चों का पिता दोस्तों संग नहाने गया था, परिवार में मचा कोहराम
Meerut, Meerut | Jul 6, 2026 मेरठ की जानी थाना क्षेत्र में गंग नहर नहाने गए समीर नाम के युवक की डूबने से मौत हो गई सोमवार को समीर का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिवार के लोगों में कोहराम मच गया बताया गया कि समीर रविवार को अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था