पिछोर: ग्राम पंचायत चिन्नौदी में कई महीनों से राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों का सेल्समैन पर फूटा गुस्सा
पिछोर क्षेत्र की ग्राम पंचायत चिन्नौदी में राशन वितरण में लापरवाही का मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे ग्रामीणों ने सेल्समैन पर कई महीनों से राशन न देने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान से उन्हें कई महीनों से अनाज नहीं मिल रहा है।सेल्समैन कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता है।राशन न मिलने पर गुस्सा।