अनूपपुर: ग्राम कदमटोला से बदरा जा रही बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक गंभीर घायल, एक का पैर कटा; हालत नाज़ुक
जिले के अंतर्गत ग्राम कदमटोला से बदरा की ओर जा रही एक बाइक शनिवार दोपहर करीब 1 बजे हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान अरुण केवट और आकाश केवट के रूप में हुई है। हादसे में आकाश केवट का पैर कट गया, जबकि अरुण केवट को हाथ, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।