शाहपुर: कछार गांव में कुकर फटने से युवक हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती
Shahpur, Betul | Apr 15, 2024 शाहपुर तहसील के कछार गांव में रविवार को कुकर फटने से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को परिजनों ने शाहपुर अस्पताल में भर्ती कराया। शाहपुर अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार कछार गांव में कुकर फटने से उपेंद्र ठाकरेघायल हो गया। घायल युवक को परिजनों ने शाहपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।