शाहपुर: देशावाड़ी गांव में पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहा व्यक्ति गिरकर गंभीर रूप से हुआ घायल
Shahpur, Betul | Apr 13, 2024 शाहपुर तहसील क्षेत्र के देशावाड़ी गांव में शनिवार को पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहा व्यक्ति पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को परिजनों ने शाहपुर अस्पताल में भर्ती कराया। शाहपुर अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति का नाम कमल सलाम है जो कि पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है।