बिहिया: आरक्षण काउंटर का आरपीएफ इंस्पेक्टर ने किया औचक निरीक्षण
Behea, Bhojpur | Nov 10, 2024 आरक्षण काउण्टर का आरपीएफ इंस्पेक्टर ने किया औचक निरीक्षण बिहिया. दानापुर रेलमंडल के बिहिया रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण काउण्टर का आरा आरपीएफ इंस्पेक्टर सुमन कुमारी ने औचक निरीक्षण किया. तत्काल टिकट आरक्षण के समय किये गये निरीक्षण के दौरान उन्होंने काउण्टर पर लाइन में खड़े लोगों के आधार कार्ड की जांच की.