कटेया: कटेया निवासी परशुराम यादव के संपत्ति की जांच विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों की ठगी, फर्जी एजेंट की संपत्ति की होगी जांच,
विदेश भेजने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोपित फर्जी एजेंट की संपत्ति की जांच अब आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) करेगी। मामले में कटेया थाना क्षेत्र के महंथवा गांव निवासी परशुराम कुमार उर्फ परशुराम यादव को आरोपित बनाया गया है।पुलिस जांच में ठगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने के बाद उसकी चल-अचल संपत्तियों की जांच कराने का प्रस्ताव ईओयू को