बालोद: नौतपा के पहले दिन ही 22 साल का रिकॉर्ड टूटा, बालोद में पारा 45.1 डिग्री पहुंचा, हीटवेव का अलर्ट
Balod, Balod | May 26, 2026 रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश के साथ शुरू हुए नौतपा के पहले ही दिन बालोद जिले में भीषण गर्मी ने 22 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सोमवार को अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2004 से अब तक नौतपा के दौरान पहला ऐसा मौका है जब पारा 45 डिग्री के पार पहुंचा।