दिनेश लोधी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ उज्जैन और सीहोर मंदिर दर्शन करने गया था। वहां से 17 नवंबर की रात को वापस आकर देखने पर घर का दरवाजा टूटा हुआ था। घर के अंदर में गैंती और शराब की बोतल पड़ी थी। अज्ञात चोरों ने घर से 60 हजार नगदी और सोने-चांदी के जेवरात सहित साढ़े 3 लाख रुपये की चोरी कर ली थी। सक्ती थाना में चोरी की शिकायत की गई थी।