द्वारका: द्वारका सेक्टर 7 से 2 अंतरराज्यीय शराब तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3100 क्वार्टर अवैध शराब बरामद
द्वारका जिला के एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने दो इंटरस्टेट शराब सप्लायर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 3100 क्वार्टर अवैध शराब का बरामद किया गया है। साथ ही पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल एक गाड़ी को भी जप्त किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अनिल कुमार और विक्रम शर्मा के रूप में हुई है। यह दोनों राजस्थान के खेतड़ी और सीकर जिला के रहने वाले हैं।