मांझी: चलती ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, सीएचसी में भर्ती
Manjhi, Saran | May 13, 2026 मांझी रेलवे हाल्ट के समीप बुधवार को करीब 6:30 बजे एक युवक चलती ट्रेन से गिरकर ट्रेन के पहिए के पास पहुंच गया गंभीर रूप से घायल युवक बाल बाल बच गया । घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। युवक को मो रेहान ने तुरंत मांझी सीएचसी पहुंचाया गया। युवक की पहचान गाजीपुर जिले के सीधागर घाट निवासी शिवदास उपाध्याय के पुत्र मिथिलेश उपाध्याय के रूप में हुई है।