मंसूरचक प्रखंड के साठा में आवारा कुत्ते ने कई लोगों को काटकर घायल कर दिया है. इस वजह से लोगों में हड़कंप मच गया है. इस बात की जानकारी बुधवार की दोपहर 3:00 बजे मिली. इस संबंध में बताया जाता है कि पागल कुत्ते ने 7 वर्षीय कोमल कुमारी, 11 वर्षीय ज्योति कुमारी समेत अन्य को काटकर लहू लुहान कर दिया. सभी जख्मी को पीएससी में भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है.