बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला ने आरोपी अरुण शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के अनुसार, दुष्कर्म के मुकदमे में जेल से जमानत पर छूटने के बाद आरोपी लगातार समझौते का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला की अविवाहित बेटी की फोटो एडिट कर अश्लील रूप में फर्जी फेसबुक आईडी से वायरल कर दी।