बांधवगढ़: तीन साल की यादगार सेवा के बाद जेल अधीक्षक डी.के. सारस को भावभीनी विदाई, बाजे - गाजे के साथ हुआ सम्मान समारोह
उमरिया जिला जेल में आज जेल अधीक्षक देवेंद्र कुमार (डी.के.) सारस को भावभीनी विदाई दी गई। उनका स्थानांतरण खंडवा होने पर आयोजित समारोह में माननीय न्यायाधीश मोहन डावर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर हार्टफुलनेस संस्था के प्रतिनिधि, जेलर माखन सिंह मार्को, चीफ शिव शंकर कोल, रमन विश्वकर्मा सहित जेल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। गाजे-बाजे हुई विदाई।