बयाना: बयाना-बसेड़ी स्टेट हाइवे पर सड़क हादसे में पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो भाई गंभीर रूप से घायल
बयाना-बसेड़ी स्टेट हाईवे पर गढ़ीबाजना थाना क्षेत्र के सिद्ध मंदिर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में करौली निवासी दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।