कर्वी: चित्रकूट में फिर बढ़ेगी श्री अन्न की खेती, किसानों को मिलेंगे मुफ्त बीज, कृषि उपनिदेशक ने दी जानकारी
चित्रकूट में श्री अन्न यानी मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने की तैयारी शुरू हो गई है। कृषि उपनिदेशक राजकुमार ने गुरुवार दोपहर 1 बजे बताया कि किसानों को ज्वार, बाजरा, कोदो, रागी और कुटकी के मुफ्त बीज दिए जाएंगे। किसानों को खेती की जानकारी और बाजार भी उपलब्ध कराया जाएगा। सरकारी कार्यक्रमों में श्री अन्न से बने खाद्य पदार्थ शामिल किए जाएंगे।