अमरिया: अमरिया तहसील परिसर में किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू भानु ने तहसीलदार से पंचायत में की चर्चा
तहसील परिसर में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू) के तहसील अध्यक्ष राम गोपाल प्रजापति की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में तहसील क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। तहसीलदार रमेश चंद्र और खंड विकास अधिकारी संजय कुमार यादव को किसानों की समस्याओं के बारे में मंगलवार को 3 बजे बताया गया। पुरानी शिकायतों के निस्तारण के बारे में जानकारी की गई