गढ़पुरा थाना की पुलिस ने 559 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. उन्होंने कहा कि इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर 559 लीटर विदेशी शराब के साथ 01 ट्रक को जप्त किया गया है.