अनूपपुर: जंगल से गांव के करीब आए हाथी, पोंडी-भेलगांव में दहशत, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क
एक अन्य अकेला हाथी जिला मुख्यालय अनूपपुर से करीब 5 किलोमीटर दूर पोंडी एवं खांडा के जंगल में पिछले आठ दिनों से विचरण कर रहा है। शनिवार देर शाम यह हाथी जंगल से निकलकर पोंडी के सांधा और भेलगांव के बीच पहुंच गया, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है,वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है और हाथियों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।