कोल: बोनेर में बारात की बस NH-34 पर खड़े ट्रैक्टर में घुसी, आधा दर्जन बाराती घायल, बस हुई बुरी तरह क्षतिग्रस्त
Koil, Aligarh | May 12, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना महुआखेड़ा इलाके के बोनेर चौराहा NH-34 की है। जहां बारात की बस खड़े ट्रैक्टर में जा घुसी और इस हादसे में बस में सवार करीब आधा दर्जन बाराती घायल हो गए। बारातियों से भरी बस आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बस एक्सीडेंट के बाद मौके पर चीख पुकार और हाहाकार मच गया।मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के शाहजमाल से कासगंज जा रही थी।